
चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क के मिलन चौक के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल और साईकिल सवार के बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें साईकिल सवार रघुनाथपुर निवासी 45 वर्षीय रुसन महतो की मौके पर ही मौत हो गयी. वही मोटरसाईकिल में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए. दोनों घायल व्यक्ति की पहचान सोनाहातू थाना क्षेत्र के भूरसुडीह निवासी लक्ष्मण महतो एवं विकास महतो के रूप में हुआ है.

वही दोनों की हालत गंभीर बताया जा रहा है. दोनों को स्थानीय मुखिया पंचानन पातर व दिलीप कुमार के सहयोग से वासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम मिलन चौक पिलीद पहुंचाया गया,जहां दोनों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार साईकिल रुसन महतो शनिवार को लगने वाले सितु साप्ताहिक बाजार से अपना घर जा रहा था.इसी क्रम में विपरित दिशा से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल से सीधी भिड़त हो गयी. वही घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस अस्पताल पहुँची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर नर्सिंग होम में रखा गया है.








