
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय हरिशंकर महापात्रा नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि 8 माह पूर्व मृतक की शादी हुई थी लेकिन 4 माह से पत्नी मायके में रह रही थी.
आज सुबह स्थानीय लोगों ने घर में पंखे के सहारे हरिशंकर महापात्रा को झूलता पाया जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. वहीं सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वैसे आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.








