
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बावनगोडा तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जाता है कि शव बारीगोडा के रहने वाले ठेकेदार राज किशोर सिंह की है. वहीं परसुडीह थाना पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं से हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग शौच के लिए तालाब की तरफ पहुंचे थे जहां तालाब के किनारे पानी में तैरता शव देखा था, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. शव के सर और बाएं आंख पर धारदार हथियार के चोट के निशान पाए गए हैं.








