
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उलियन स्थित बजरंग पथ के पास अड्डेबाजी का विरोध करने पर 10 से 12 बदमाशों ने उलीयन निवासी अरुण वर्मा को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। इधर अरुण कदमा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा अरुण ने बताया कि उनके घर के पास आए दिन अड्डेबाजी होती हैं। युवक उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को उसी का विरोध करने पर 10 12 युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने ने बताया कि आए दिन वहां युवक अड्डे बाजी करते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया गया।






