लातेहार : जिला के बालूमाथ थाना से महज सौ कदम दूरी पर स्थित सत्यनारायण कॉम्पलेक्स की एक नंबर दुकान नंदिनी मोबाइल सेंटर का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली. दुकानदार जयशंकर प्रसाद ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान के मेन गेट और शटर लॉक तोड़ा कर दुकान में रखे सारे कीमती एंड्राइड मोबाइल सेट चोरी कर ली है. चोरी गये सामानों की कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये बतायी जा रही है. वहीं कॉम्पलेक्स के ऊपर रूम रेंट में रह रहे कनीय अभियंता निर्मल कुमार मोदी के रूम का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप चुरा लिया. थाना के सामने चोरी होने से यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है और दुकानदारों में दहशत है. मामले की जानकारी बालूमाथ थाना को दे दी गई है.














