
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा कांकड़ा के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पलटने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति मौत हो गयी. मृतक का नाम शिबू है, जो आदित्यपुर के बंतानगर का रहने वाला था. वह मकर का प्रसाद लेकर सरायकेला आ रहा था. तभी यह घटना घटी. उधर इस घटना की खबर सुनकर बंतानगर के लोग व परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि शिबू अपने घर से किसी काम से सरायकेला जा रहा था कि रास्ते में डिवाइडर से गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसकी मौत हो गयी. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.







