
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आने वाले चांडिल थाना क्षेत्र में दो दुकानों में एक साथ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चांडिल थाना से महज 300 मीटर दूर चांडिल चौक बाजार के हरिमंदिर प्रांगण में एनएच 32 सड़क की ओर लगने वाली दो दुकानों में बीती रात चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया. शनिवार सुबह में लोग टहलने निकले तब देखा कि दुकान में चोरों ने चोरी कर ली है. यह चोरी मेन रोड में हुई है, जहां यह कहा जाता है कि 24 घंटे पुलिस की गश्ती होती रहती है और पुलिस एलर्ट पर रहती है. लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.






