जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास गुरुवार देर रात किन्नर समुदाय ने इलाके में ट्रक चालकों से मोबाइल छिनतई और टोल टैक्स वसूलने वाले अन्य किन्नरों को रंगे हाथ पकड़ा। किन्नरों में एक का नाम शिल्पी उर्फ अंकित बताया जा रहा है। समुदाय ने सभी को पकड़कर गम्हरिया थाना पहुंचाया। हालांकि देर रात होने से पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए किन्नर शकीला नायक ने बताया कि आए दिन शिकायत मिल रही थी कि किन्नरों द्वारा ट्रक चालकों से अवैध टोल टैक्स वसूली और मोबाइल छिनतई ही की जा रही है। इसी को लेकर किन्नरों के ग्रुप में छानबीन करना शुरू किया। गुरुवार को इन सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि शिल्पी सिंह सबकी लीडर है जो सबको इधर लाती है और यह सब काम करती है। फिलहाल पुलिस ने सभी को सुबह आकर प्राथमिकी दर्ज कहने की बात कहते हुए भगा दिया। ज्ञात हो कि पकड़ाए गए किन्नर सेक्स वर्किग का काम भी करते है। साथ ही सभी ट्रक चालकों से अवैध टोल टैक्स भी वसूलते है, कुछ दिनों पहले किन्नरों द्वारा मोबाइल छिनतई की घटना भी सामने आई थी।







