
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के सरायकेला जेल में बंद कपाली निवासी मोहम्मद तस्लीम की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जेल प्रशासन ने सूचना मिलने पर उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह तस्लीम की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर तस्लीम के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुचे. मौत की खबर सुनकर सभी दंग रह गए. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तस्लीम बीते एक साल से पत्नी द्वारा फांसी लगाने के मामले में सरायकेला जेल में बंद है. मामला सरायकेला न्यायालय में चल रहा है.
परिजनों ने जताई हत्या कि आशंका, जेल प्रशासन से करेंगे जांच की मांग
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे तस्लीम के बड़े भाई सरवर आलम ने हत्या की आशंका जताई है. सरवर आलम ने बताया कि लड़की के परिजन दबंग किस्म के लोग है. वह कभी तस्लीम को देखना तक नहीं चाहते थे. हो सकता है कि उनके द्वारा ही जेल में इस घटना को अंजाम दिया गया हो. इस मामले में वह जेल प्रशासन से जांच के लिए मांग करेगे.

एक साल पहले हुई थी घटना
परिजनों ने बताया कि दोनों शादी के बाद खुश रहते थे. दोनों को एक बच्चा भी थी. पर लड़की के परिजन अपने दामाद तस्लीम को देखना तक नहीं चाहते थै. वह काम करने के लिए पुणे गया था. वहां से वह हर माह कुछ रुपये अपनी पत्नी को भी देता था. पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करा दिया.







