
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती निराला पथ में मकान कब्जा करने को लेकर मंगलवार को फिर से विवाद हुआ. मंगलवार को एसडीओ चंदन कुमार के आदेश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में शंकल दयाल ओझा और डॉली नाग को मकान में प्रवेश दिलाया गया था. इस मामले को लेकर जब समाजसेवी दिनकर कच्छप जब डॉली नाग से मिलने गए तो उनके साथ बस्ती के धमेंद्र कुमार, उसके भाई और 10-15 अन्य लोगो ने मिलकर मारपीट की, स्थानीय लोगों ने दिनकर को जाति सूचक शब्द भी कहे.
उन्हे बांधकर मारने का प्रयास किया गया. दिनकर जैसे-तैसे वहां से अपनी जान बचाकर भागे. इस मामले में दिनकर ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं इसकी शिकायत लेकर बुधवार को दिनकर कच्छप उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के पास पहुंचे और उन्हे पूरे घटना क्रम से अवगत कराया. ज्ञात हो कि शंकर दयाल और डॉली नाग के बीच बीते कई महीनों से एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है. यह मामला एसडीओ न्यायालय में चल रहा है. मंगलवार को एसडीओ ने आदेश देकर शंकर दयाल और उसके परिजनों को घर पर रखवा दिया. डॉली नाग के मुताबिक उसने 2018 में चार लाख रुपये देकर शंकर दयाल से मकान खरीदा था. उसके पास कागजात भी है. इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है.







