
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस से ज्यादा टाइगल मोबाइल के जवान लोगो पर हावी हो रहे है. आए दिन टाइगर मोबाइल के जवानों द्वारा आम लोगों से मारपीट की घटना सामने आती रही है. बुधवार को भी ऐसा ही एक नजारा साकची बाग-ए-जमशेद चौक के पास देखने को मिला जहां वाहन चेकिंग के दौरान टाइगर मोबाइल के जवान इरफान ने बिना हेलमेट जा रहे युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. मानगो डिमना निवासी अजय कुमार और बीनू प्रसाद एक बाइक पर सवार होकर साकची से कदमा की ओर जा रहे थे.
उन्होने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. टाइगर मोबाइल के जवान इरफान ने उन्हे रोका. अजय ने बताया कि उनके पास फाइन के लिए रुपये नहीं थे. उन्होने छोड़ देने की बिनती की. इस बात पर इरफान ने उनके बाइक की चाबी निकाल ली. जब अजय ने नियमों का हवाला दिया तो इरफान ने अजय के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. हालांकि यह पहली घटना नहीं है जब किसी टाइगर मोबाइल के जवान द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया हो. इसके पहले भी सलमान नाम के एक टाइगर मोबाइल जवान की दंबंगई सामने आ चूकी है. पहले लोग सलमान से परेशान थे और इरफान से परेशान है. फिलहाल अजय और बीनू को पुलिस ने रोके रखा है.







