
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित वाटिका ग्रीन सिटी के फ्लैट नंबर एन 3/32 से शनिवार शाम खून जैसा तरल पदार्थ निकलने पर फ्लैट वासियों में हड़कंप सा मच गया। सोसाइटी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस थाना में दी। सूचना पाकर डीएसपी पटमदा विजय महतो उलीडीह पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।

हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं कि फ्लैट में शव है या और कुछ। वहीं सोसाइटी के लोगों के अनुसार संबंधित फ्लैट पंकज लोचन नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है। फिलहाल वह 3 साल पहले ही अपने परिवार के साथ बाहर चला गया तब से वह फ्लाइट बंद नहीं है।
उनके अनुसार पंकज लोचन पूर्व में टाटा स्टील के टीक्यूएम डिपार्टमेंट पर चीफ के पद पर कार्यरत थे, जिंदल कंपनी में काम लगने के बाद वे परिवार के साथ यहां से चले गए। उस फ्लैट पर सोसाइटी का 94000 का मेंटेनेंस बिल बकाया है। फिलहाल पुलिस ने दंडाधिकारी की मांग की है। रविवार को फ्लैट का दरवाजा तोड़ा जाएगा जिसके बाद मामला साफ हो सकता है।








