जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बाजार समिति में चतूर्थ वर्गीय कर्मचारी नीलकमल हांसदा को स्थानीय कर्मचारियों ने बंद क्वार्टर से अचेत अवस्था में बरामद किया. परसुडीह पुलिस की मदद से उसे जरमा वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप एमजीएम अस्पताल पहुंचे और नीलकमल से उसके तबीयत की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल बाजार समिति में चतूर्थ वर्गीय कर्मचारी है. 11 फरवरी को उसे आखिरी बार काम पर देखा गया था. दो दिन से उसे काम पर नहीं आता देख अन्य कर्मचारी बाजार समिति परिसर स्थित उसके क्वार्टर पर गए तो पाया की दरवाजा अंदर से बंद है. जब दरवाजा तोड़ा गया तो नीलकमल जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी परसुडीह पुलिस को दी गई. जानकारी पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पंहुची और नीलकमल को इलाज के लिए जरमा वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.







