
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती निवासी खुशबू देवी ने रविवार की रात फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद खुशबू देवी के पति पंकज कुमार ने अपने पड़ोसी कि मदद से गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। पड़ोसी ने बताया कि पंकज कुमार आदित्यपुर में ही एक कंपनी में ठेकेदारी में काम करता है। उस 2 साल की बेटी और 6 महीने का एक बेटा है। रविवार को दिनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि खुशबू देवी ने घर में रखी फिनायल पी ली। इस संबंध में पति ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।






