
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर मोबाइल झपट्टामार गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं. जहां इनके द्वारा सरेआम आम लोगों का मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के पास मुख्य सड़क का है. जहां मंगलवार रात तकरीबन 8:00 बजे पूजा कुमारी नामक युवती से बाइक पर सवार दो मोबाइल झपट मारो ने मोबाइल छीन फरार हो गए, इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि वह नरभेराम एजेंसी के होंडा शोरूम में काम करती है, मंगलवार को भी काम खत्म करने के बाद वह फुटबॉल मैदान से आकाशवाणी चौक की ओर जा रही थी ,इस बीच मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो युवकों ने युवती से मोबाइल फोन जबरन छीनकर फरार हो गए, इस घटना के बाद पीड़ित युवती द्वारा थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई है. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मोबाइल झपट मार गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जिसके बाद ये फिर एक बार सक्रिय हो गए हैं.





