
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदियों में हड़कंप मचा हुआ है. वैसे यह हड़कंप अचानक एक के बाद एक आधा दर्जन कैदियों के बीमार पड़ने के कारण मचा हुआ है. आपको बता दें कि घाघीडीह सेंट्रल जेल के आधा दर्जन से ज्यादा कैदी अचानक बीमार पड़ गए हैं. वैसे इन कैदियों को क्या हुआ है, ना तो डॉक्टर बताने को तैयार है और ना ही कैदी कुछ बोलने को तैयार है, लेकिन सभी कैदी परेशान है.

वहीं सभी बीमार कैदियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. फिलहाल इन सभी कैदियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूत्रों की मानें तो सभी कैदी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, लेकिन बीमारी क्या है यह कोई बताने को तैयार नहीं. वैसे सूत्र बता रहे है कि उन अधिकांश लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत है. इसको लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. करीब छह कैदियों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया और उनको दवाएं दी गयी है.

वैसे अस्पताल प्रशासन और जेल प्र्शासन बीमारी क्या है, शिकायत क्या है, आखिर परेशानी कहां है और क्या व्यवस्था हो रही है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. वैसे जेल प्रशासन से जुड़े लोगो तो कुछ नहीं कह रहे है, लेकिन अंदरखाने यह जानकारी आ रही है कि सबको फूड प्वाइजनिंग हुई है और सबको उलटी और दस्त की शिकायत है.






