
पलामू : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से पलामू के तरहसी अंचल कमिटी द्वारा अंचल कार्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता इजरायल अंसारी ने किया. धरना को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपीआर संविधान एवं देश विरोधी है. देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है और इन्हीं मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदू और मुस्लिम में विभेद पैदा करने का कानून लाया गया है, जिसको देश की जनता ने नकार दिया. सीपीआई के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार के द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान पर खतरा पैदा हो गया है. संविधान में किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ देश के आम जनता के आत्मा के साथ छेड़छाड़ करने के समान है. पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर सीएए बनाकर देश की जनता को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है देश के जनता के टैक्स के पैसा को अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वागत में करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है जबकि ट्रंप को भारत आने से एक भी रुपया का फायदा इस देश को नही होने वाला है. वे सिर्फ मोदी का गाल बजाने का काम करेंगे. देश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, सभी सार्वजनिक कंपनियां को प्राइवेट के हाथों में बेचने का काम किया जा रहा है. देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, लेकिन पीएम मोदी को इन सब की कोई चिंता नहीं है. देश का पहला राज्य केरल है, जहां पर सीएए और एनसीआर के विरुद्ध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया और इस धरना के माध्यम से झारखंड के हेमंत सरकार से मांग करते हैं कि विधानसभा में भी सीएए और एनसीआर के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करें. धरना को राज्य कमिटी सदस्य मनाजरुल हक, अंचल सचिव पुरनचंद साहु, अभय कुमार, नर्मदेश्वर सिंह, बिरिजनंदन सिंह आदि ने संबोधित किया. धरना में बुधन शर्मा, जैमुल हक, होरिल महतो, जिछोर भूइंया, ध्यान भूइंया, प्रहलाद पासवान, सोहर मिस्त्री, बनारसी भूइंया, मोहन पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.





