
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत बिरबांस गांव के समीप मेला देखकर लौट रहे एक युवक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है. घटना रविवार सवा दस बजे की है जब बुद्धेश्वर कुम्भकार नामक युवक भोलाडीह से मेला से बूगी- बूगी देखकर लौट रहा था. इसी दौरान दो युवकों ने बिरबांस मोड़ के समीप युवक को गोली मार दी वही युवक के गिरते ही अपराधियों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी भागने में सफल रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या करने वाले युवक का नाम अनवर बताया जा रहा है, जो पास के ही गांव बालीगुमा का रहनेवाला है. वहीं दूसरे अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. उधर आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के वरीय अधिकारियों के आने तक शव नहीं उठाने देने की बात कही. बताया जा रहा है कि मृतक ब्रिक्स इंडिया कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा कर जमीन लिए जाने का ग्रामीणों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था.







