
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रामटेकरी रोड निवासी महेश चंद्र शर्मा द्वारा बिजली का बकाया नहीं चुकाने पर बिजली काटने गए विभाग के कर्मचारियों को घर में बंद कर पिटाई कर दी गई. इसमें जुनियर लाइन मैन पवन टोप्पो, आउटसोर्स कर्मचारी अजीत कुमार बैनर्जी, मो. तौसिफ और योगेश्वर भगत को चोटें आई है. पवन टोप्पो ने बिजली विभाग में इसकी लिखित शिकायत की जिसके बाद जुगसलाई थाना में कनिय अभियंता चंद्रशेखर शर्मा के अनुसंसा पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि महेश पर लगभग 7500 रुपये का बिल बकाया है. कर्मचारी आदेश मिलने पर बिजली काटने महेश शर्मा और उसका बेटे कौशल जोशी ने सभी को बंधक बनाकर मारपीट की. पवन टोप्पो द्वारा किए शिकायत में उसने बताया कि वे लोग लाइन काटने गए थे. इस दौरान महेश घर से निकला औऱ गाली गलौज करने लगा. थोड़ी देर में ही महेश का बेटा कौशल जोशी भी आया दोनों ने घर में बंद कर सभी की पिटाई शुरु कर दी और धमकी देकर छोड़ दिया. जुगसलाई थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने औऱ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है.






