जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के सबसे पॉश इलाके आदित्यपुर में कुछ आपराधिक प्रवृति के लड़कों ने जमकर बवाल काटा. इन लोगों ने आदित्यपुर के टाटा-कांड्रा मेन रोड में फल लगाने वालों को खदेड़ा. इन लोगों को वहां कारोबार करने से रोक दिया गया. सभी की बकायदा पिटाई की गयी और मुसलिम लोगों को वहां किसी भी हाल में कारोबार नहीं करना है, यह कहते हुए खदेड़ा गया. इसका किसी ठेलेवाले ने वीडियो भी बना ली, जिसके बाद लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विट भी कर दिया.

ट्विटर पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसको गंभीरता से लिया और तत्काल सरायकेला-खरसावां पुलिस को इस पर कार्रवाई करने को कहा. इसको लेकर जिला पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. कौन लड़के है, इसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पायी है. पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक अपराधी पकड़े नहीं जा सके है. फिलहाल पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है. ठेलेवालों से पूछकर पता लगाया जा रहा है कि कौन लोग हमलावर थे.






