
चक्रधरपुर : बीती रात नक्सल प्रभावित इलाका सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट चार मोड़ में 8/10 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने एक जनरेटर एक पंप मशीन व एक वाहन को जला दिया. इस दौरान वहां रह रहे मशीन स्टाफ के साथ मारपीट की एवं उनकी मोबाइल छीने जाने की खबर है. इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है. बता दें कि जिस इलाके में यह घटना हुई है वह पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इलाका है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





