
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हुआ है।पुलिस बिराजपुर गांव में विवादित जमीन की जांच के लिए गयी थी। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोलिंग वाहन में भी तोड़फोड़ की. ग्रामीणों के हमले में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में सवार एसआइ अवधेश कुमार और वाहन चालक रोहित कुमार राय घायल हो गये।घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]






