
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र में पड़ने वाली मेरी टोला में सुबह सुबह हड़िया पीने गये तीन मजदूर हड़िया गोदाम का दीवार गिरने से घायल हो गये।हलांकि एक मजदूर रेशव कारूवा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि कृष्णा कारूवा गंभीर रूप से घायल है और एक मजदूर को आंशिक रूप से चोटे आई है।घायल दोनो मजदूर का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर स्थानिय पुलिस घटना स्थल पहूंच कर मामले की छानविन करने में जुट गयी।वहीं मृतक का शव कब्जा में लेकर अंतपरिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह सुबह मेरी टोला हड़िया गोदाम सेशव कारूवा साथी कृष्णा कारूवा तथा एक और साथी के साथ हड़िया गोदाम पहुंचा और हड़िया भी पिया।वहीं हड़िया पीकर कुछ देर बात कर रहा था की अचानक उक्त हड़िया गोदाम की दीवार रेशव कारूवा पर जा गिरा जिससे की रेशव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।तथा कृष्णा कारूवा भी गंभीर रूप से घायल हो गये व कृष्णा के साथ एक और मजदूर था जिसे हल्की चोटे आई।घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई। हलांकि हड़िया गोदाम में और भी लोग थे हड़िया पीने के दौरान।घटना के बाद स्थानिय लोगों ने मलवे से घायलों को निकालने में सहयोग कर अस्पताल पहूंचाया गया।घायल रेशव कारूवा की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।इधर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है ।





