
जमशेदपुर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सरायकेला जिला कमेटी की बैठक का आयोजन आदित्यपुर स्थित पीएचईडी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जिला कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए सदस्यों का मनोनयन भी किया गया. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सरायकेला जिला कमेटी की बैठक आदित्यपुर पीएचडी कार्यालय में संपन्न हुई , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम सिंहभूम के पूर्व सांसद और तृणमूल कांग्रेस के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंकू को मौजूद रहे. बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस श्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जामुदा भी शामिल रहे. इस मौके पर जिला कमेटी का पार्टी के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विस्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सरायकेला – खरसावां जिला तृणमूल कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से उत्तम कुमार पात्रो को बनाया गया. वही तृणमूल कांग्रेस युवा कमेटी का जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती को बनाया गया जबकि रमेश बालमुचू को मजदूर यूनियन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. मौके पर मौजूद वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंकू ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य समेत जिले में पार्टी विस्तार के साथ मजबूती करण को लेकर विशेष फोकस कर रही है. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के आदित्यपुर नगर कमेटी की भी घोषणा की गई.





