
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपने पड़ोसी शशि पांडेय पर शराब के नशे में अपने पुत्र के साथ मिलकर पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. साथ ही महिला ने पड़ोसी शशि पांडेय पर अपनी विधवा बहू के साथ भी गाली- गलौज करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. वैसे पूरा मामला संपत्ति विवाद का है. बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी ने बताया कि पड़ोसी शशि पांडेय घर पर अकेली जान विधवा बहू के साथ गाली- गलौज शुरु कर दिया. बीच- बचाव करने पहुंची सरस्वती देवी ने बताया कि शशि पांडेय ने उन्हें धमकी दी है कि एक बेटा चला गया दूसरे बेटे को भी जान मार देंगे और पूरी संपत्ति हथिया लेंगे. इधर सरस्वती देवी की शिकायत पर कदमा थाना पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है.






