
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के बामनगोड़ा स्थित दिनेश राणा की दीनानाथ ज्वेलरी से 6 जुलाई को हुई चोरी की घटना को जमशेदपुर पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. इसको लेकर एफआइआर दायर किया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने छापामारी की, जिसके आधार पर पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटागोविंदपुर तीन तल्ला निवासी प्रमोद कुमार यादव को गिरप्तार किया. इस कांड में दो और लोग शामिल थे, जिसकी तलाश की जा रही है. इसी ने परसुडीह थाना क्षेत्र के डेमकासाइ सालगाझुड़ी में भी 21 जून को अंजली कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें भी यहीं शामिल था.
इसके पास से पुलिस ने दीनानाथ ज्वेलरी वर्क्स का छापा हुआ थैला दस पीस, इलेक्ट्रॉनिक तराजु, राशि का पत्थर उजला रंग का बक्शा में रखा हुआ 84 पीस, जीएस मंगल सूत्र दो पीस, क्रिस्टल माला विबिन्न रंग का छोटा-बड़ा 84 पीस, मंगल सूत्र का डोरी लाल रंग और काला र ंग का 13 पीस, 9 पीस ऑस्ट्रेलियन मोती बरामद किया है. चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाले एक नुकिला हथौड़ी, पेचकस, प्लास, चाभी का गुच्छा और ताला तोड़ने वाला नुकीला रॉड भी बरामद किया है.
गिरफ्तार प्रमोद यादव की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ है. प्रमोद यादव ने उसके साथ उस वक्त दो लोगों के नाम भी बताये है, जिसकी तलाश की जा रही है. उसके खिलाफ टाटानगर रेल थाना, टेल्को, गोविंदपुर समेत आसपास के इलाके में चोरी के करीब 7 से अधिक मामले दर्ज है. इस कांड के उदभेदन में परसुडीह थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआइ दिलीप कुमार विलुंग, एसआइ संजीत कुमार, एसआइ गौतम कुमार, एसआइ नवीन कुमार, एएसआइ बोधी रजक, एएसआइ जकी इमाम, एएसआइ विजय प्रसाद मेहता, हवलदार राजकुमार सिंह, आरक्षी उदय कुमार पासवान समेत अन्य शामिल थे.





