
सरायकेला : झारखंड भाजपा की नयी कमेटी बनते ही विवाद दिखने लगा है. कोई संथाल को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहा है, तो कोई जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहा है. इन सबके बीच आदित्यपुर मंडल भाजपा का शेर- ए- पंजाब आकाशवाणी चौक पर लगे इस पोस्टर को आप देखिए यहां भी विवाद आपको समझ में आ जाएगा. वैसे इस पोस्टर को देखकर आपको यही लगेगा कि कोई किसी को बधाई दे रहा है. जबकि इस पोस्टर के दूसरे मायने भी निकाले जा सकते हैं, राजनीतिक गलियारों में तो यहां तक चर्चा है कि इस पोस्टर के जरिए किसी को मुँह चिढ़ाया जा रहा है. तो चलिये आपको बता दें कि आखिर पूरा माजरा है क्या. दरअसल ये पोस्टर आदित्यपुर मंडल में लगा है और पोस्टर से मंडल के अध्यक्ष का नाम ही ग़ायब है. दूसरी बात जिन्होंने इस पोस्टर में अपना फ़ोटो लगाया है वो महाशय भी पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. चलिये पूर्व अध्यक्ष के नाते इसमें उनकी ग़लती नहीं कही जा सकती है, वो फ़ोटो लगा सकते है, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत अगर आप किसी के मंडल में बधाई के लिए फ़ोटो लगाते है तो आप मंडल में जितने भी वरीय पदाधिकारी हैं उनका भी सम्मान करना आपका फ़र्ज़ है, लेकिन इस पोस्टर में ऐसा नहीं हुआ. इन महाशय ने नव मनोनित जिलाध्यक्ष विजय महतो के ज़िला अध्यक्ष बनते ही गुटबाज़ी को हवा दे दी है. क्योंकि सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा में शुरू से गुटबाजी हावी रही है और यही कारण है कि भाजपा लंबे समय से यहां जीत को तरस रही है. हालिया लोकसभा हो, या तीन टर्म विधानसभा दोनों जगह इनको मुँह की खानी पड़ी है. इससे ये प्रतीत होता है आगे भी अगर यही स्थिति रही तो भाजपा का क्या हाल होगा इसका अंदाजा केवल लगाया ही जा सकता है. वैसे इस पोस्टर को लेकर आदित्यपुर मंडल में चौतरफ़ा विरोध शुरू हो चुका है. यहाँ तक कि मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा ने सह कोल्हान प्रभारी और पार्टी के मेयर विनोद श्रीवास्तव को भी विरोध दर्ज करवाया है, की ये ग़लत है. आप इस पोस्टर को फ़ोटो तुरंत हटवाए नहीं तो भाजपा के इलेक्टेड डिप्टी मेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह को भी इस पोस्टर में जगह दें, अन्यथा इसका विरोध ऊपर लेबल तक किया जाएगा. अब आप समझ ही गए होंगे कि पार्टी में गुटबाजी को हवा किस तरह दिया जा रहा है.






