
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोर की हिमाकत देखिए. जिले के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी कोचाकोली के कोरोना संक्रमित शिक्षक को टाटा मुख्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. शिक्षक का परिवार गांव में रहता है. इस बीच बीती रात चोरों ने शिक्षक के बंद घर पर अपना हाथ साफ करते हुए 50 हज़ार नगदी के साथ लाखो के जेवरात उड़ा लिया है. अब जरा सोचिए एक ओर जहां संक्रमित मरीज पाए जाने के नाम पर आसपास के इलाकों में कोहराम मच जाता है, लेकिन खाली घर का फायदा उठाकर चोर, अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं. अब चोर को क्या पता कि वह चोरी के साथ संक्रमण को भी अपने साथ ले जा रहा है. फिलहाल चोरी की सूचना पड़ोसियों ने शिक्षक के भाई के साथ स्थानीय थाना को दे है. वहीं स्थानीय लोगों का मानना है, कि इस घटना के पीछे आस- पास का ही कोई व्यक्ति है. जिसे यह पता है, कि शिक्षक के घर कोई नहीं है, और शिक्षक कोरेंटीन सेंटर भेजे गए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.


















