
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के विरोध में स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. इधर जमशेदपुर सिविल कोर्ट के भी अधिवक्ता खुद को न्यायिक कार्यों से अलग करते हुए विरोध कर रहे हैं. वैसे शहर के अधिवक्ता कल से ही कोर्ट के कामकाज से दूर हैं. वहीं डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल की ओर से साफ कर दिया गया है, कि जबतक अधिवक्ता प्रकाश यादव के हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं भेजे जाते उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं स्टेट बार काउंसिल की ओर से राज्य सरकार से दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा दए जाने की मांग भी की गयी है. आपको बता दें बीते मंगलवार देर रात जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 1 बी निवासी अधिवक्ता प्रकाश यादव की अपराधियों ने धर के समीप ही निर्मम हत्या कर दी थी. वैसे इस हत्याकांड के पीछे भू- माफियाओं का नाम सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस अबतक मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आपको बता दें अधिवक्ता भाजपा के कार्यकर्ता भी थे, इसको लेकर शहर की राजनीति भी गरम है.

















