
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित खासमहल के जगन्नाथ मंदिर के बाहर पशु का कटा हुआ सिर फेंककर जमशेदपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. इसको लेकर थाना में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. ट्रस्ट एवं मंदिर कमेटी के सदस्य के लोग मांग कर रहे थे कि ऐसा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाए. मन्दिर के ही ट्रस्टी ने बताया कि मंदिर बंद होने के कारण मंदिर परिसर पर मन्दिर कमिटी के लोग बैठे हुए थे.

इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में युवक वहां पहुंचे और पशुओं का मांस और सिर रखकर वहां से भाग गए. वही एक सदस्य ने उनका पीछा करने का प्रयास किया. वही तुरंत इसकी सूचना पाकर परसुडीह थाना पहुंचकर मांस को अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर चली गई. ट्रस्ट के लोगो ने थाना में पहुंचकर थाना प्रभारी से पूरी जानकारी बताई. यह पहली घटना नहीं है. आए दिन अड्डाबाजी होती है जिसको लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने इसका विरोध किया है, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. इन लोगो ने कहा कि आज की घटना बेहद ही दुखद है. इसको लेकर कल सुबह सारे लोग वरीय पदाधिकारी से मिलेंगे और अपनी बातों को रखेंगे.






