
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाला लोहापुलिया स्थित ईट पत्थर का भय दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में शनिवार को मुफ्फसिल पुलिस नें दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. रात्री गश्ती में पुलिस को चाईबासा-टाटा बाईपास सड़क पर गश्ती के क्रम में सरायकेला मोड़ की तरफ से आ रहे कुछ ट्रक चालकों द्वारा सूचना दी गयी कि मोचीसाई एवं चाईबासा लोहा पुल के बीच दो व्यक्ति ईंट-पत्थर का भय दिखाकर एवं ईट पत्थर चलाकर ट्रक चालकों से लूट-पाट कर रहे है. इस सूचना के आधार पर जब उक्त पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बलों के साथ गश्ती वाहन से गश्ती करते हुए जब खप्परसाई से सरायकेला मोड की तरफ बढ़ रहे थे कि रोरो नदी पर स्थित लोहा पुल एवं मोचीसाई के बीच मुख्य सडक पर एक डिस्कवर मोटरसाईकिल नंबर JH06D9342 जो सड़क के किनारे खड़ी थी और वहाँ पर दो व्यक्ति अपने- अपने हाथ में ईट – पत्थर लिये हुए थे तथा सरायकेला मोड की तरफ से आने वाली ट्रकों को भय दिखाकर रोकवा रहे थे. जब पुलिस की गश्ती गाडी वहाँ पहुची तो पुलिस गाडी को अपनी तरफ आता देखकर दोनों व्यक्ति उक्त मोटरसाईकिल से भागने लगे. इसी क्रम में कुछ ट्रक चालकों द्वारा पुलिस गाडी को देखकर जोर से चोर – चोर हल्ला किया जाने लगा तब संदेह होने पर गश्ती गाडी से पीछा कर, उक्त मोटरसाईकिल से भाग रहे दोनों व्यक्तियों को सशस्त्र बल की सहायता से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया .
तत्पश्चात पकड़ाये हुए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना- अपना नाम राहुल ठाकुर उम्र करीब 21 वर्ष ग्राम सुपलसाई तथा दूसरा ने राजा राम उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम चांदमारी दोनों थाना मुफ्फसिल जिला पश्चिम सिंहभूम , बताये तथा जॉच के क्रम में उनके डिस्कवर मोटरसाईकिल नंबर – JH06D9342 के हेडलाईट के वाईजर में इंट – पत्थर का कुछ टुकडा रखा हुआ पाया गया. इसी दौरान ट्रक संख्या JHIOAW2341 के चालक एवं खलासी तथा ट्रक सं0- NLO2Q0859 के चालक भी पीछे से वहाँ पहुँच गये तथा पहुँच कर बताये कि इन्हीं दोनों व्यक्तियों के द्वारा हमलोगों के वाहन को मोचीसाई एवं लोहा पुल के बीच इंट – पत्थर चलाकर एवं जान मारने का भय दिखाकर रोका गया था तथा हमलोगों के पास से रूपया – पैसा छीन लिया गया है.
तत्पश्चात पकडाये हुए दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने के क्रम में दोनों पकडाये हुए व्यक्तियों के पास से ट्रक चालकों से लूटे गये रूपयों को बरामद किया गया, जिसका पहचान उक्त ट्रक चालकों द्वारा किया गया. आगे जॉच के क्रम में जब उक्त ट्रक चालकों के समक्ष जब जॉच – पडताल किया गया तो पाया गया कि ट्रक सं0- NL02Q0859 के आगे का शीशा टूटा हुआ है तथा इसी ट्रक के केबिन में टूटे हुए शीशे का कुछ अंश तथा ईट – पत्थर का टुकड़ा पड़ा हुआ है , जो कि पकडाये हुये व्यक्तियों के द्वारा प्रयुक्त मोटरसाईकिल नं0 JH06D9342 के हेडलाईट वाईजर में रखे इंट – पत्थर के टुकडों से मिलता – जुलता प्रतीत हो रहा था । घटनास्थल से सारे प्रदर्शों को विधिवत जप्त कर एवं पकड़ाये हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा इस संबंध में उक्त पुलिस पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना में धारा 392/427 भा 0 द 0 वि 0 अंकित किया गया है , तथा मामले में अग्रतर विधि – सम्मत कार्यवाही की जा रही है.





