
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खनन विभाग के पदाधिकारी ने ओवरलोडिंग और अवैध माइनिंग को लेकर कार्रवाई की है. इसको लेकर ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज के हो रहे खनिज की ढुलाई करने वाली चार गाड़ियों को जब्त किया है. कोवाली थाना क्षेत्र में यह कार्रवा की गयी है, जिसके तहत खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम सफी और माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है. इसके तहत चार हाइवा को जब्त किया है. चारो हाइवा में 410 सीएफटी माल लदा हुआ था. इसको लेकर कोवाली थाना में एफआइआर भी दायर किया गया है. गाड़ियों को जब्त करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जब्त की गयी गाड़ियों में हाइवा संख्या जेएच05बीडी-1303, जेएच05बीडी-1403, जेएच05बीडी 1903 और जेएच05बीइ 6403 शामिल है. इन सारी गाड़ियों में किसी तरह का चालान तक नहीं था और जो चालान था, वह भी फरजी पाया गया है. इसकी जांच की जा रही है.







