
जमशेदपुर : वैश्विक संकट के दौर में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना जमशेदपुर से सटे सराइकेला- खरसावां जिला का है. जहां कपाली ओपी क्षेत्र के कारेपाथर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वैसे यहां भी आत्महत्या के पीछे का कारण वैश्विक संकट के दौरान उपजे हालात और परिवार की आर्थिक तंगी बताई जा रही है. वैसे घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया, कि मृतक का नाम बांसुरी हेम्ब्रम है और उसके पति का नाम राजू है हेम्ब्रम है. उन्होंने बताया कि मृतक की बेटे ने बताया कि लॉकडाउन के कारण काम-धंधा नहीं मिलने से घर में आए दिन माता-पिता के बीच कलह होती थी. आज भी पिता सब्जी लाने गए थे, इसी बीच मां ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.






