
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार जेएसबीसीएल डिपो एवं जिला के सभी खुदरा उत्पाद दुकानों में सहायक आयुक्त, उत्पाद की निगरानी में बीयर के स्टॉक की जांच की गयी. जांचोपरांत जेएसबीसीएल डिपो एवं खुदरा उत्पाद दुकानों में पाये गए एक्सपायरी वाले बीयर को जब्त किया गया. ये सारे खुदरा दुकान से लेकर स्टॉकिस्ट के पास से बरामद किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानीकारक होते है. ऐसे बियर को बेचने वालों के खिलाफ अब प्रशासन कार्रवाई करने जा रही है. बार, बियर बार, क्लब, रेस्टोरेंट और होटलों में यहीं परोसा जा रहा था, जो लोगों के लीवर समेत अन्य किडनी खराब कर सकते है. इसको लेकर अब प्रशासन सारे लोगों के खिलाफ केस दायर कर कार्रवाई करने जा रही है. चिकित्सकों के मुताबिक, ये सारे बियर लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानीकारक है और लीवर, किडनी समेत शरीर के कई अंगो को भी यह डैमेज कर सकता है. इसको लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई करने जा रही है. आबकारी विभाग की आंखों के नीचे से यह सारा कुछ चल रहा था, लेकेिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अंतत: खुद डीसी सूरज कुमार को एक्शन में आना पड़ा.

डिपो से जब्त बीयर-
1) साइज 650ml – 4298पेटी & 69 बोतल
2) साइज 500ml – 11947पेटी & 194 बोतल
3) साइज 330ml – 10 पेटी & 17 बोतल
खुदरा दुकानों से जब्त बीयर:-
1) 650 ml – 293 पेटी & 02 बोतल
2) 500 ml – 76 पेटी & 04 बोतल
3) 330 ml – 08 पेटी & 04 बोतल
बार एवं क्लबों से जब्त बीयर:–
1) 650 ml – 12629 बोतल
2) 500 ml – 562 बोतल
3) 330 ml – 65 बोतल
कुल जब्त बीयर:-
1) 650 ml – 5643 पेटी&76 बोतल
2) 500 ml – 12036 पेटी& 207 बोतल
3) 330 ml – 21 पेटी& 14 बोतल






