
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नाम पर साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर फेक आईडी बना ली. फेक आईडी की जानकारी उन्हें तब हुई जब उन्हें उनके साथियों ने फोन कर इसके बारे में पूछा. साथियों द्वारा बताने पर जब उन्होंने फेक आईडी की जांच की तो पाया कि उनके फेसबुक अकाउंट की सारी जानकारी को कॉपी कर एक फेक अकाउंट बना दिया गया है. दिनेश कुमार ने तत्काल इसकी जानकारी एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन को दी. उन्होंने एसएसपी को फेक आईडी की लिंक भी दी. एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सोमवार को दिनेश साइबर थाना में मामले की लिखित शिकायत करेंगे. इस संबंध ने दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक साथी ने फोन कर मामले की जानकारी दी. यह पहला मौका नहीं है जब किसी की फेक आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया है. इससे पहले साइबर अपराधियों द्वारा भी जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन की भी फेक आईडी बनाई जा चुकी है।







