
जमशेदपुर : अब जमशेदपुर में हथियार बेचने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है सोमवार को कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन ने एक बैठक की. इस बैठक में एसएसपी डॉ एम तमिल वानन के अलावा सभी डीएसपी और सभी थानों के थानेदार मौजूद रहे बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बीते 5 सालों में अब तक जितनी भी फायरिंग की घटनाएं हुई है. वह आरोपी अब कहां है उनका सत्यापन और उन्होंने हथियार की खरीदारी कहां की है.
इन सबकी रिपोर्ट तैयार की जाए. इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि अपराधी अपराध करने के लिए हथियार कहां से ला रहे हैं. अवैध हथियार बेचने वालों को पकड़ लिया जाएगा तो शहर में हो रहे अपराध को कम किया जा सकेगा. डीआईजी राजीव रंजन ने बताया कि इन 5 सालों में जो भी अपराधी चाहे वह जेल के अंदर हो या जेल के बाहर पुलिस सभी का सत्यापन करेगी कि वह अपराधी अब कहां है और क्या कर रहे हैं. उनसे पुलिस पूछताछ करेगी कि वे लोग हथियार कहां से ला रहे हैं. इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर पुलिस हथियार बेचने वाले तक पहुंचेगी. उन्होंने शहर में चल रहे नशे के खिलाफ अभियान तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि शहर में नशे के कारोबार को खत्म किया जा सके.

















