
सरायकेला : सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत चांगवा गांव के एक युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता पाया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम राजू सोय बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र लगभग 30-32 वर्ष बताई जा रही है. मृतक के पिता दुर्गा गोप की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है. मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे यह हत्या है, या आत्महत्या पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में है.




