
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पास मारपीट के दौरान चापड चलाने के मामले में पुलिस ने अनिल गौड़ को गिरफ्तार किया है. सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना 7 जनवरी की है. वहीं इस मामले में अनिल का साथी गोली बच्चा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि 7 जनवरी को शीतला मंदिर के पास पान दुकान संचालक मोहित सिंह के साथ विवाद के बाद अनिल और गोलू ने उस पास चापड से हमला कर दिया था जिससे मोहित घायल हो गया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बिस्टुपुर से पुलिस ने चोरी मामले में एक को भेजा जेल
बिस्टुपुर पुलिस ने चोरी करने के मामले में आरोपी मनसा यादव को जेल भेज दिया है. मनसा आदित्यपुर के रोड नंबर 3 का रहने वाला है. उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में 4 जनवरी को चोरी करने का मामले दर्ज कराया गया था. सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
गोविंदपुर में रिक्शा चालक ने लगाई फांसी, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या की कोशिश
गोविंदपुर थाना अंतर्गत गोड़ाबांधा निवासी विनोद गोराई(45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. बिनोद ने रस्सी के सहारे खुद को फंदे से लटका लिया. सूचना मिलने पर पत्नी सीमा ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने शव को फंदे से उतरा और पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कोविड जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर गए पर सदर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण पुलिस शव को एमजीएम अस्पताल ले गई, एमजीएम अस्पताल में भी डॉक्टर मौजूद नहीं होने पर परिजनों ने काफी देर तक इंतेजार किया, अंत में शव को शीत गृह में रखवाया गया. परिजनों के अनुसार विनोद रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था. इसके पहले भी उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था.






