
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा निवासी प्यारेलाल पुरुषोत्तम के बंद घर से चोरी कर ली गई. घटना 11 जनवरी देर रात की है. घटना की सूचना मिलने पर पड़ोस में रहने वाले चाचा सदानंद साह ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पर मामले की जांच में जुट गई. सदानंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. घटना के संबंध में सदानंद ने बताया कि भतीजा प्यारेलाल कार चालक है. वह कार लेकर शहर से बाहर गया है, जबकि प्यारे का पूरा परिवार बिहार के झाझा में रहता है. 12 जनवरी को जब उन्होंने प्यारे का घर देखा तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और पीछे का ताला टूटा हुआ है. बताया जाता है कि चोरों ने प्यारे के घर पर रखा 15 हजार नकद और लगभग ढाई लाख के गहनों की चोरी की है.


















