
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के पास 24 वर्षीय विवाहिता मौसमी चौधरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है, कि तमोलिया गोविंद विद्यालय के पास की रहने वाली विवाहित महिला मौसमी चौधरी ने मंगलवार सुबह अपने घर में खुद को अकेला पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर काफी समय बीतने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी प्राप्त हुई. घटना के फौरन बाद परिजनों द्वारा स्थानीय कपाली पुलिस को सूचित किया गया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. और आगे तफ्तीश में जुट गई है. मृतका की मां रोमा कीर्तनया ने बताया,कि बेटी और दामाद के बीच अक्सर विवाद होता था, और दामाद द्वारा लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी विवाद से आजिज होकर बेटी ने यह कदम उठाया है. वहीं मृतका द्वारा पति से विवाद के बाद पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया जा चुका है.





