
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाज़ार में फायरिंग की घटना से सनसनी मच गई. लोगों ने अज्ञात अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग करने की बात बताई परंतु किसी ने अपराधियों को नहीं देखा. सूचना पर पुलिस भारी फोर्स के साथ वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हालांकि पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल में कोई खोखा नहीं मिला. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. फायरिंग की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी लोगों ने कहा उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी परंतु किसी को फायरिंग करते नहीं देखा. सिदगोड़ा थाना प्रभारी संदीप रंजन ने बताया कि लोगों ने वहां फायरिंग की जानकारी दी परंतु घटनास्थल में कोई धोखा नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.








