
पाकुड़ : झारखंड एक बार फिर से शर्मसार हो गयी. पाकुड़ जिला में विवाहित एक महिला के साथ 11 लड़कों ने 6 घंटे तक बारी-बारी लगातार बलात्कार किया. विवाहित महिला के साथ आरोपियों ने रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक दुष्कर्म किया और विवाहित महिला को धमकी दी कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो उसको जान से मार देंगे. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस महिला की हालत गंभीर है और 48 घंटे तक वह बेहोश रही है. होश आने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पाकुड़ पुलिस ने तत्काल सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर ली. पाकुड़ जिला के रामचंद्रपुर गांव स्थित हड़ियाटोला का यह मामला है. घटना मंगलवार की है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात को शौच के लिए खेत में गयी थी कि पास ही एक खेत में सभी आरोपी शराब पी रहे थे. उसको यह मालूम नहीं था कि लड़के वहां हैह. वो जैसे ही शौच के लिए बैठी, वैसे ही सारे लड़के उसको घेर लिये और उसका मुंह गमछा से बांध दिया और फिर खलिहान में ले जाकर बारी-बारी से सारे लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी है. उसने बताया है कि रात दस बजे से सुबह 4 बजे तक उसके साथ लगातार बलात्कार होता रहा. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया और उसको ले जाकर उसके घर के बाहर फेंक दिया और भाग निकले. वह महिला 48 घंटे तक वह बेहोश रही. होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराया, जिसके बाद बलात्कार की पुष्टि हो गयी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में विप्लव पहाड़िया, तपन पहाडिया, सुजीत पहाड़िया, कालू पहाड़िया, माडू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूर पहाड़िया, रघु पहाड़िया, शुसी पहाड़िया, ररघु पहाड़िया, मोटू पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया. सारे आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.













