
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गरमनाला के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने कमल देव से छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तेज़ी से मौके से फरार हो गया. कमल ने उनका पीछा भी किया पर अपराधी ओझल हो गए. कमल शिकायत के लिए बिष्टुपुर थाना गए जहां से उन्हें बताया गया कि घटना स्थल साकची थाना क्षेत्र में हुआ है इसलिए उन्हें साकची थाना में शिकायत करना होगा. कमल ने साकची थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में कमल ने बताया कि वो साकची के केनालाइट होटल का कर्मचारी है. बिष्टुपुर आईसीआईसीआई बैंक से 68,500 रुपए लेकर साकची स्थित अपने होटल की ओर जा रहा था. रास्ते में दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया. इस दौरान वो बाइक से गिर भी गया. इधर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












