
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पड़ोस के रहने वाले हेमंत सिंह सरदार पर अपहरण का आरोप लगाया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की शाम को नाबालिग घर से समान लाने के लिए निकली थी, पर उसके बाद वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसे काफी खोजा पर वह नहीं मिली. बाद में उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाला हेमंत भी गायब है. उन्हे जानकारी मिली कि हेमंत ने ही उसका अपहरण किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




