
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम ज़िले के बंदगांव कराईकेला के शर्मा होटल स्कूटी JH06H 5528 सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. मृतक का नाम मनीष गोप पिता शिवरतन गोप ग्राम नारगा साई महुलडीहा सोनुआ निवासी तथा घायल दीनबंधु गोप पिता मित्रभानु गोप है. घायल को अनुमडंल अस्पताल चक्रधरपुर कराईकेला थाना द्वारा पहुंचाया गया. डाक्टर शिल्पा कुमारी द्वारा मनीष गोप की जाँच के पश्चात मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना सुमिता होता फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानन्द होता को अनिल तिवारी ने फोन से दुर्घटना का जानकारी दी जिसके पश्चात वार्ड पार्षद दिनेश जेना, सदानन्द होता, अनिल महतो, लखीन्द्र गोप, युगल स्वाँसी, देवधर महतो अस्पताल पहुंचे थें. अनुमडंल अस्पताल मे दोनो दुर्घटना ग्रस्त मृतक तथा घायल को लेकर कराईकेला थाना एस आई रामाधार सिंह एवं जवान द्वारा अनुमडंल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल मे डाक्टर के देख रेख घायल का इलाज चल रहा है.






