जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा थानाक्षेत्र के चंगाईडीह गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार रात प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ दोनो को खंभे से बांध दिया. खंभे से बांधने के बाद ग्रामीणों ने दोनो की जमकर पिटाई कर दी. बाद में ग्रामीणों ने दोनो की शादी करा दी. इस दौरान पूरे गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल शादी शुदा है और दोनो के बच्चे भी है. महिला का पति बाहर काम करता है और लॉक डाउन में फसने के कारण महीनों से घर नही आ पाया है. इसी बीच महिला गांव के ही मोहम्मद इब्राहिम से दोस्ती हो गई. दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनो एक दूसरे से मिलने जुलने लगे. गांव वालों को भनक लगने के बाद गांव वालों ने उसे महिला के घर पर ही पकड़ लिया. दोनो आपत्तिजनक स्थिति में थे. दोनो को खंभे से बांधकर देर रात शादी करा दी गई. इस मामले में स्थानीय थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है. (नीचे देखिए प्रेमी की हालत)







