
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर पिता-पुत्री द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में शुक्रवार को आरोपी परमजीत सिंह सैनी ने न्यायलय के समझ सरेंडर कर दिया था, वहीं परमजीत की पत्नी जसबीर सैनी को पुलिस ने आदित्यपुर से गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस को आरोपी राजेंद्र सिंह बिट्टू और उसकी पत्नी हरजीत कौर की तलाश थी. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी. रविवार को पुलिस के समझ राजेंद्र सिंह बिट्टू और उसकी पत्नी हरजीत कौर ने सरेंडर कर दिया. पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. बता दें कि गुरुवार की रात प्रीतपाल सिंह और उसकी बेटी बलजीत सैनी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी. प्रीतपाल सिंह ने आत्महत्या करने से पहले अपने दो भाई और उनकी पत्नियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को लेकर एक सुसाइड नोट छोड़ा था. जुगसलाई थाना में प्रीतपाल को पत्नी निशा के बयान पर जुगसलाई थाना में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया था. इधर निशा ने बिष्टुपुर थाना में भी मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था.





