
मारपीट मामले में दो भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 निवासी लक्ष्मण उर्फ विक्की के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को जेल भेजा है. जेल भेजे गए युवकों में रवि झा और मनीष कुमार झा शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार शंकोसाई रोड नंबर 1 निवाई विक्की के साथ रवि झा और मनीष झा किसी विवाद को लेकर मारपीट की थी. इस मामले में पुलिस से रात को ही रवि को हिरासत में ले लिए था. इस मामले में विक्की को गंभीर चोटें आई है, उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उलीडीह थाना में दोनो पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)
काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास मोबाइल एवं नकद की छिनतई
साकची थाना अंतर्गत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास से विजय कुमार चौधरी से एक अज्ञात युवक ने मोबाइल और नकद की छिनतई कर ली. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है. इस संबंध में विजय के बयान पर साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)
चांडिल ब्लॉक ऑफिस की महिला कर्मचारी से मोबाइल और चेन की छिनतई करने वाले धराए (नीचे पूरी खबर पढ़े)
उलीडीह थाना अंतर्गत कल्याण विहार सुप्रीम अपार्टमेंट निवासी चांडिल ब्लॉक ऑफिस की कर्मचारी कृति कुमारी से मोबाइल और चेन की छिनतई करने के मामले में पुलिस ने कपाली निवासी मेराज अंसारी, मो साजिद साह मो नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लुटा गया मोबाइल भी बरामद किया है. बता दे कि बीते दिनों कृति कुमारी से तीनो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर छिनतई कर ली थी.






