
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में गोली चलाने के 24 घंटे में ही एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा. सोनारी थाना क्षेत्र के जनता बस्ती के रहने वाले राजकुमार लोहार के घर पर 24 जुलाई की देर रात को बस्ती के ही रहने वाले धीरेन तंतुबाई उर्फ मोची उसके घर में आया और गोली चलाकर चला गया. उसके बाद से वह घर से चला गया था क्योंकि वह डर गया था. 29 जुलाई को उसने सोनारी थाना में जाकर जानकारी दी कि ऐसी घनटा हुई है, जिसके बाद एरिया के डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर ने एक टीम का गठन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस ने धीरेन तंतुबाई उर्फ मोची को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है. धीरेन तंतुबाई सोनारी में चोरी, लूट पाट, मारपीट समेत कई संगीन मामलों का आरोपी है. उसके खिलाफ पांच से अधिक कांड दर्ज है. इस कांड के उदभेदन में डीएसपी कमल किशोर के अलावा सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार, सब इंस्पेक्टर सुखसागर सिंह, रविकांत प्रसाद, एमिएल एक्का, एएसआइ संजय कुमार यादव और मंटू कुमार शामिल है.
उलीडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दूसरी ओर, जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने लूट के एक मामले के आरोपी साजिद शाह, नौशाद अंसारी और मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सभी सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित चांदनी चौक के रहने वाले है. इसके अलावा उलीडीह पुलिस ने फरवरी 2021 को हुए लूट के मामले में मोहम्मद मकसूद आलम को गिरफ्तार किया है. वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है. (नीचे पढ़े बिरसानगर में पकड़े गये आरोपी की खबर)

बिरसानगर पुलिस ने पुराने मामले में तीन को जेल भेजा
बिरसानगर से चोरी, लूटपाट समेत अन्य मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये आरोपियों में विश्व भानु गोप, सपन गोप, बबलू गोप उर्फ बासुदेव गोप शामिल है. उसके खिलाफ दो फरवरी 2020 को भादवि की धारा 147/148/149/323/326/341/354/379/307/452/427/504/506/120 बी के तहत मुकदमा दर्ज था और तीनों फरार थे.






