
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टच्युट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टर कुश पर दो युवतियों ने यौण शोषण का आरोप लगाया है. यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने बरियातू थाने में डॉ कुश के खिलाफ यौण शोषण करने का आरोप लगाया गया. शिकायत के अनुसार डॉ कुश रिम्स के हॉस्टल में भी शारीरिक संबंध बनाता था. पीड़िता के अनुसार वह दुर्गापुर के एक अस्पताल में काम करती है. (नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़ें)
साल 2017 में डॉ कुश से उसकी दोस्ती हुई थी. जिसके बाद उसने प्यार में फांस कर शादी का झांसा देकर यौण शोषण किया. उसने रिम्स के हॉस्टल में भी शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसे जानकारी हुई की कुश का अन्य युवतियों से भी अवैध संबंध है तब उसने दूरी बनानी शुरु कर दी. इसी बीच वह फोन पर गाली गलौज करने लगा और वह जहां भी काम करने जाती वहां पहुंचकर यौण शोषण करता और मारपीट करता.

दूसरी युवती से भी वह बीते 10 सालों से शादी का झांसा देकर यौण शोषण कर रहा था. डॉ कुश कई युवतियों को इसी तरह से शादी का झांसा देकर यौण शोषण करता रहा था. डॉक्टर की पत्नी को शक होने पर उन्होने एक दिन पति का व्हाट्सएप चेक किया. व्हाट्सएप में कई युवतियों की चैट मौजूद थी. उन्होने सभी को अपनी शादी की तस्वीर भेज दी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.





